ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल,रिपोर्ट दर्ज

शीशगढ़। शाही थाना क्षेत्र के बाइक सवार युवक को कुछ  दिनों पूर्व  गाँव जाफरपुर के निकट तेज गति से आते ई रिक्शा ने जोरदार टककर मार दी थी।घायल का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।शाही थाने के गाँव हल्दी कला निवासी राम मोहन ने पुलिस को बताया  कि 25 मई को उनका बेटा कल्यान शर्मा गाँव बसई निवासी राममूर्ति की बाइक पर पीछे बैठकर शीशगढ़ जा रहा था।जैसे ही बाइक सवार धनेटा शीशगढ़ रोड पर गाँव जाफरपुर के निकट पहुँचे तो सामने से तेज गति से आते ई रिक्शा चालक ने जोरदार टककर मार दी।दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठा कल्यान शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी होने पर मैं परिजनों के साथ बेटे को इलाज को बरेली ले गया।बरेली के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।इलाज की व्यस्तता के कारण देरी से रिपोर्ट लिखाने आया हूँ।दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक और ई रिक्शा थाने में खड़े हैं।पुलिस ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now