प्रेम प्रसंग के चलते पुल से कूदने की कोशिश, एक घंटे चला ड्रामा

 

मीरगंज। आपको मशहूर फिल्म शोले का वह डायलॉग याद होगा जिसमें धर्मेंद्र (वीरू)पानी की टंकी पर चढ़ जाता है और बसंती को पाने के लिए की धमकी देता है। ऐसा ही कुछ ड्रामा आज मीरगंज में देखने को मिला जहां एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के पुल पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूदने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। लोगों ने उसे बातों में उलझा लिया, इसी दौरान पुलिस आ गई और उसे अपने साथ थाने ले गई।
मामला मीरगंज स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से जुड़ा है। कड़कड़ाती धूप में दोपहर लगभग 5 बजे क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर का रहने वाला युवक यामीन पुत्र अफजल किसी लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते पुल पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूदने की धमकी देने लगा। देखते ही देखते धीरे-धीरे वहां भीड़ लग गई। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया किंतु वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इसी दौरान वहां से सामाजिक कार्यकर्ता कौशलेंद्र गौड़ गुजरे, उन्होंने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और पुलिस को भी सूचित कर दिया। थोड़ी देर में पुलिस आ गई और उसे अपने साथ थाने ले गई।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now