दहेज उत्पीड़न के मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

सिरौली (बरेली )। थाना  क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव केसरपुर की रहने वाली यासमीन ने थाना सिरौली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह 15 वर्ष पूर्व गांव के ही अकबर खां के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के उपरांत से ही ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज का ताना देते थे तथा उसके साथ मारपीट करते एवं उसके साथ उत्पीड़न करते थे। विवाहिता ने कई बार अपने ससुराल पक्ष के लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करते थे तथा उसके साथ मारपीट करते थे एवं उसकी खर्च के लिए परेशान रखते थे। थक हारकर विवाहिता ने रविवार को थाना सिरौली पुलिस को लेकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना सिरौली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के अकबर खां,अफसर खां,भूरी, निजबुल,सहानिया पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now