सैदपुर खुर्द के युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला

– परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बहेड़ी। सैदपुर खुर्द गांव के एक युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई और वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका ज़ाहिर की है।

 

जानकारी के मुताबिक थाना बहेड़ी के ग्राम सैदपुर खुर्द निवासी आकाश आयु 24 वर्ष पुत्र ब्रह्मस्वरूप का शव रविवार की सुबह गांव से 200 मीटर दूरी पर नरेंद्र के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। आकाश कल शाम से घर से गायब था। युवक का शव मिलने पर परिजनों ने की हत्या की आशंका जताई है जबकि गांव के लोग गर्मी से आकाश की मौत होने के कयास लगा रहे हैं। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जाँच पड़ताल करने के उपरांत शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है मौत गर्मी के कारण हो सकती है जाँच कर रहे हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी, प्रवीण कुमार सौलंकी कोतवाल बहेड़ी

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now