मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने वाले युवक पर मुकदमा

बहेड़ी। डनलप निकलने के दौरान सामने आये 4 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक ने मासूम की पेशाब की जगह पर भी पैने की नोक चुभा दी थी।नगर के मोहल्ला जाजूनागर निवासी खैरून्निशा पत्नी अखलाक अहमद ने थाने में तहरीर दी थी कि उसका चार साल का पोता अरसलान मस्जिद के निकट अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान मोहल्ले का ही मदन लाल मिट्टी से भरा डनलप लेकर गुजरा।

 

 

 

अरसलान रास्ते से हट जाने की आवाज सुन नहीं पाया तो उसने बेदर्दी से मासूम की डंडे से पिटाई कर दी। आरोप है कि मदन लाल ने डंडे में लगी कील बच्चे के गुप्तांग में चुभो दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक मदन लाल पुत्र लालता प्रसाद निवासी मोहल्ला जाजूनागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now