सवारियां बैठाने  को लेकर हुआ झगड़ा,टेम्पू चालक ने लोहे की राड से बस चालक का सिर फोड़ा

शीशगढ़। कस्बे के बरेली बस अड्डे पर सवारियां विठालने को लेकर हुए झगड़े में टेम्पू चालक ने बस चालक के सिर में लोहे की राड मारकर सिर फोड़ दिया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर घायल चालक को मेडिकल को भेजकर बस और टेम्पो को सीज कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार  रविवार सुबह  लगभग 11 बजे शीशगढ़ से बरेली को चलने वाली निजी बस के ड्राइवर साबिर  पुत्र सफ़दर अली निवासी नबाव नगर का शीशगढ़ से धनेटा फाटक तक चलने वाले टेम्पू चालक दीपक पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बसई थाना शाही से सवारियां बैठाने  को लेकर झगड़ा हो गया था।झगड़े में टेम्पू चालक दीपक ने लोहे की राड बस चालक साबिर  के सिर में मारकर सिर फोड़ दिया।

 

 

 

झगड़े की सूचना मिलने पर बस चालक का भाई शब्बू तुरंत घर से डंडा लेकर मौके पर पहुँच गया।उधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गईं।पुलिस ने मौके से बस चालक के भाई और टेम्पू चालक को गिरफ्तार कर थाने लाकर शांति भंग में चालान कर दिया।घायल बस चालक को पुलिस ने मेडिकल को भेज कर बस और टेम्पू को सीज कर दिया।घायल बस चालक साविर ने बताया  कि टेम्पू चालक जबरन बस के आगे टेम्पू लगाकर सवारियां भर रहा था।विरोध पर झगड़ा कर सिर में लोहे की राड मार सिर फोड़ दिया।इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया कि घायल बस चालक को मेडिकल को भेजकर दो लोगों को शान्ति भंग में चालान कर बस और टेम्पू को सीज कर दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now