पति ने आत्महत्या से पहले वीडियो जारी करके पत्नी और उसके प्रेमी को बताया जिम्मेदार ,

घटना का वीडियो वायरल ,
पुलिस मामले की जांच में जुटी ,

मीरगंज। बहेड़ी के बौडा गांव के रहने वाले बिंटू सिंह सुसाइड मामले में शुक्रवार को तेजी से एक वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमें मृतक मिंटू सिंह ने अपनी पत्नी राज कुमारी व प्रेमी पंकज चौहान को आत्महत्या के दोषी बताया हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को शाम लगभग 5:40 बजे मीरगंज के मोहल्ला मौर्य नगर के निकट ट्रैन से कटकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी । मृतक की पहचान बिंटू सिंह पुत्र लिक्खी सिंह निवासी बौडा थाना बहेड़ी के रूप में हुई। बिंटू सिंह के भाई दिनेश सिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई बिंटू सिंह के रूप में की। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर 17 सेकंड की एक वीडियो  तेजी से वायरल हुई जिसमें मृतक बिंटू सिंह ने अपनी पत्नी राज कुमारी व उसके प्रेमी  को आत्म हत्या के लिये दोषी बताया था ।ट्रेन के आगे कूदने से चंद मिनटों पहले बिंटू सिंह ने वीडियो जारी कर कहा था कि वह बहुत परेशान है । उसे  धोखा दिया गया  हैं। इसमें पंकज चौहान के साथ उसकी घरवाली का हाथ है । इन लोगों के नाजायज संबंध थे। ये दोनों उसकी मौत के  गुनहगार हैं। इसलिये वह आत्महत्या कर रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now