दबंगों ने पानी भरने पर ग्रामीण को पीटा 

बरेली। थाना बिशारतगंज के ग्राम सहासा निवासी राम सिंह पुत्र हेमराज ने बताया कि उनके गांव में एक सरकारी नल लगा है।   ग्राम प्रधान ने अवैध तरह से समर सेबल का कनेक्शन कर लिया है। जब भी रामसिंह या उसका परिवार नल पर पानी भरने जाता है तो ग्राम प्रधान अपने घर में पानी चला लेते है। और पीड़ित परिवार को पानी नहीं भरने देते है। आरोप है कि 21 मई को रामसिंह की पत्नी मंगलेश देवी पानी भरने गयी तो मोकम पुत्र वीर सहाय ने पानी भरने से मना किया फिर मोकम, राधा पुत्र गण वीर सहाय व अनमोल पुत्रगण मोकम आदि लोगो ने गन्दी गन्दी गालियां दी और घर मे घुस कर मारपीट की. जब प्रार्थी ने अपनी पत्नी को पिटता हुआ देखा तो बीच बचाव करने आगे गया इस पर भी  आरोपियों  ने प्रार्थी को भी बुरी तरह इन्डो व लात घूंसे मारकर ईटो से भी हमला कर दिया।

 

 

 

प्रार्थी की पत्नी के सिर में लड़के के हाथ मे चोटे लगी है हाथ सूज गया है। प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी के शरीर पर भी चोटे लगी है। आरोप यह भी है कि मारपीट करने वाले  लोगो के साथ मे रेशमा पत्नी मोकम, हीराकली पत्नी राकेश भी थे । मोकम की पत्नी रेशमा वर्तमान में ग्राम प्रधान है इसलिए गाँव मे उसका काफी दबदबा बना हुआ है और पुलिस भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।प्रार्थी ने थाना बिशारतगंज में तहरीर दी परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत करते हुए रिपोर्ट लिखावाकर विपक्षीगणो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now