ससुरालीजनों पर महिला ने लगाया किडनी चोरी का आरोप ,मुकदमा दर्ज 

बरेली : दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता के साथ धोखा देकर उसकी  किडनी निकालवा दी  । जिसके बाद विवाहिता की शिकायत पर पति समेत परिवार के चार अन्य लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जिला पीलीभीत के थाना जहानाबाद निवासी पूजा पुत्री किशन पाल का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ 19 जून 2017 को थाना शीशगढ़ क्षेत्र के ग्राम बल्ली निवासी हरीश बाबू के साथ हुआ था। शादी में लगभग 12 लाख खर्च हुए।  विवाहिता का आरोप है शादी के बाद हीं पति हरीश बाबू, ससुर नाथू लाल, सास फूला देवी, जेठ प्रेमपाल देवर अवदेश कम दान दहेज को लेकर ताने देते थे और आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस बीच विवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया। विवाहिता को लगा की बेटी के जन्म के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। पीड़िता का आरोप है उसके बाद भी ससुराल वाले 3 लाख दहेज की मांग को लेकर मारते पीटते रहे। 2018 में महिला के पेट में दर्द उठा जिसके बाद विवाहिता के पति हरीश बाबू नें उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता को बताया गया कि उसके गुर्दे में पथरी है जिनका ऑपरेशन होगा। महिला का आरोप है अस्पताल के डॉक्टर से मिलकर उसके पति समेत ससुराल वालों ने उसकी किडनी निकलवा दी।  डेसिंग के दौरान महिला को जब इसकी भनक लगी तों ससुराल वालों ने महिला को बुरी तरह पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। वही पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर बताया कि उसकी बच्ची सुगंधा को भी सुसरालवालों नें छीन लिया और कहा अब हम तेरी बच्ची को बेचकर तीन लाख रुपए ले लेंगे। वही पुलिस नें पति समेत सास, ससुर देवर और जेठ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now