पति सहित ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

सिरौली। दहेज लोभियों ने एक विवाहिता के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दहेज की खातिर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने थाना सिरौली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। सिरौली के मोहल्ला कौआ टोला की रहने वाली इरम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व थाना सिरौली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर के मोहिद खां के साथ हुआ था। परंतु शादी के बाद विवाहिता को दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे तथा उसके साथ मारपीट करते थे और खर्च को परेशान रखते थे।
शनिवार को विवाहिता के साथ दहेज लोभियों ने मारपीट की जिससे विवाहिता के शरीर पर खुली और गुम चोटें आई। विवाहिता इरम ने सोमवार को थाना सिरौली पुलिस से शिकायत की। थाना सिरौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now