दो घरो में नकब लगाकर नगदी जेवरात समेत लाखों का सामान ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाईवे किनारे गांव में बीती रात चोरों ने धाबा बोल दिया।कई घरों में नकव लगाने का भी प्रयास किया गया। दो घरों में नकव लगाकर चोरों ने नगदी, जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपए तक की चपत लगा गए चोर।कई घरों में आधा अधूरा नकब लगाकर ही भाग गए चोर।सुबह को गांव में दो घरों से चोरी की घटना पर दहशत फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

फतेहगंज पूर्वी के गांव बाकरगंज में चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया।लोगों ने बताया चोरों ने कई घरों में नकब लगाने का प्रयास किया जिसमें दो घरों में नकब लगाकर लाखों का माल समेटने की सफलता मिली है।आरोप है अशफाक अहमद के घर को बीती रात चोरों ने नकब लगाकर घर को निशाना बनाया।घर में रखें सोने चांदी के जेवरात, बैनामा के लिए रखी 3 लाख की नगदी समेत लाखों का सामान चोरों ने साफ कर दिया।सुबह को जब परिजनो ने घर में सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए।

 

 

कमरे में रखे जेवरात व नगदी गायब मिली।वहीं निसार के घर में भी चोरों ने नकव लगाकर करीब 90 हजार की नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण भी समेट ले गए।सूचना पर पहुंची डायल 112 मामले की जांच में जुट गई है।सुबह को दो घरों में हुई चोरी की चर्चा आग की तरह फैल गई।कई और घरों में भी आधे अधूरे नकब लगे मिले।चोरी की घटना से गांव मे दहशत व्याप्त हो गई है।चारों तरफ हाहाकार मच गया है।मामले के खुलासे को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है।पीड़ितो ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now