बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव कल्याण पुर के निकट सामने से आए बाइक सवार ने जोरदार टककर मार दी।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को परिजनों ने बरेली के निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया है ।हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने आई सी यू में भर्ती कर घायल का इलाज शुरू कर दिया है।थाना देवरनिया के गाँव पखुरनी निवासी आसिफ पुत्र खुर्शीद ने पुलिस को वताया कि गत 23 अप्रैल को दिन में उसका भाई शमशुल हसन अपनी बाइक से उत्तराखंड के रुद्रपुर से गाँव लौट रहा था।जैसे ही भाई रुद्रपुर रोड पर थाना शीशगढ़ के कल्याण पुर गाँव के निकट पहुंचा तभी समय करीब 2.30 बजे उसकी बाइक में सामने से गलत दिशा में तेज गति से आते बाइक सवार ने जोरदार टककर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

 

 

 

राहगीरों की सूचना पर परिजनों के साथ मौके पर जाकर घायल भाई को इलाज को पहले रुद्रपुर,फिर हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज कराया।हालत में सुधार न होने पर अब बरेली के निजी अस्पताल के डाक्टर ने आई सी यू में इलाज को भर्ती किया हैं।उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चालक की बाइक के नम्वर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now