दबंगो ने घर में घुसकर मारपीट कर तमंचे की बट मारकर ग्रामीण का सिर फोड़ा

शीशगढ़।घर के सामने गाली गलौच का विरोध करने पर दबंगो ने ग्रामीण के घर में घुसकर मारपीट कर तमंचे की बट मारकर ग्रामीण का सिर फोड़ दिया।बचाने आई माँ और पिता से भी की मारपीट।घायल की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल को भेज दिया।

 

 

घायल विजेन्द्र कुमार पुत्र भागीरथ निवासी ग्राम कुतकपुर ने पुलिस को वताया कि आज रविवार सुवह लगभग 8 बजे गाँव का ही पवन कुमार घर के सामने गाली गलौच कर रहा था। गाली का विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजनों को बुला लिया।और एक राय होकर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट करने लगे।आरोप हैं कि आरोपी पवन कुमार ने तमंचे की बट मारकर बादी बिजेंद्र कुमार का सिर फोड़ दिया।बचाने आए पिता भागीरथ और माता पार्वती से से भी दबंगो ने मारपीट की।मारपीट में माता पार्वती के सोने के कुण्डल खो गए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने पवन कुमार,अवनीश,वीरेंद्र कुमार,सत्येंद्र,ओमेन्द्र संजीव और गगन के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now