फसल में आग लगाने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

शीशगढ़। 26 अप्रैल को गाँव मीरपुर के प्रधान के खेत में आग लगने से लगभग 15 बीघा फसल जलकर राख हो गई थी।प्रधान ने पुलिस से पड़ोसी खेत मालिक पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया था।अब पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर एक नामजद व दो अज्ञात सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मीरपुर के प्रधान शंकर लाल ने पुलिस से शिकायत की है कि 26 अप्रैल को दोपहर में उनके खेत में पड़ोसी गाँव ढकिया डाम निवासी सर्वेश कुमार गंगवार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर आग लगा दी थी।आग से उनके खेत में खड़े 9 बीघा गेंहूँ,एक बीघा लैहटा,डेढ़ बीघा गन्ना की फसल के अतिरिक्त 100 पेड़ पापलर,16 पेड़ आम के तथा 185 पेड़ यूकेलिप्टिस के जलकर राख हो गए।पुलिस ने प्रधान की शिकायत पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ रंजिशन फसल में आग लगाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now