सड़क हादसे में युवक की मौत

बरेली : थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल हाईवे के पास तेज गति से आ रहा छोटा हाथी अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते छोटा हाथी पलट गया उसमें सवार कारीगर की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।थाना बिथरी चैनपुर रजऊ परसपुर निवासी अमित पुत्र रामकृपाल टेंट हाउस पर कारीगर के रूप में काम करता था।

 

 

 

इस बीच युवक छोटे हाथी से टेंट हाउस का सामान लेकर जा रहा था। तेज गति के कारण छोटा हाथी अनियंत्रित हो गया जिसमें सवार अमित की मौत हो गई और उसमे सवार तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।मृतक के भाई अमित ने बताया अमित गांव रजऊ परसपुर में राहुल टेंट हाउस पर मजदूरी करता था बुधवार की शाम को नरियावल से छोटा हाथी से टेंट हाउस का सामान लेकर अमित , सचिन, सुभाष ,शिवा चारों लोग आ रहे थे छोटा हाथी की तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर इन्वर्टिस के पास पलट गया जिसमें अमित, सचिन, सुभाष ,शिवा चारो लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now