युवक ने मारपीट करने का लगाया आरोप

बहेड़ी। खाना बनाने का सामान लेने गए युवक ने एक युवक पर गाली गलोच करने और चापड़ से हमला करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की है।मोहल्ला शेरनगर कब्रिस्तान रोड निबासी रिज़वान रज़ा पुत्र मुख़्तयार अहमद का कहना है कि बीती शनिवार की रात वह नगर में ही खाने पीने का सामान लेने गया था। इसी दौरान पाकड़ वाली मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक ने गाली गलोच करते हुए उसपर चापड़ से हमला बोल दिया।

 

 

 

इसपर आसपास मौजूद लोगों ने उसे युवक से बचाया। इसके बाद वह युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो युवक के पिता और दादा ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उससे कहा कि वह कहा कि वह उसकी वजह से चुनाव हारे हैं। इसके बाद किसी तरह वह उक्त लोगों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा। इस सम्बन्ध में युवक ने सोमवार को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now