पुजारी की बेटी ने पति पर लगाए हैवानियत  के साथ नशे के इंजेक्शन देने का आरोप

बरेली।  बारादरी थाना के एक पुजारी की बेटी ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पति ने उसे शादी से पहले अपने झांसे में लेकर खुद उसके घर से चोरी कराई । बाद में उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उसे कोर्ट मैरिज के लिए मजबूर किया। जब वह उसके साथ रहने लगी तो वह उसे प्रताड़ित करने लगा। महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति उसे जानवरों और आदमी के सेक्स की वीडियो दिखाकर उसके साथ हैवानियत करता था वही उसे नुकसान पहुंचाने के मकसद से जबरदस्ती नशे के इंजेक्शन देकर घर में रखता था और मारपीट भी करता था.
जब दिल्ली में रहने वाले आसपास के लोगों को उसके पति के व्यवहार के बारे में पता चला तो उसका पति उसे अपने घर बबराला ले आया जहां उसके पति के परिजन भी उसे  दहेज के लिए प्रताड़ित करने करने लगे। एक दिन वह अपने पति के घर से भाग आई और पूरी बात को अपने घर वालों को  बताया । इसके बात उसके परिजनों ने उसे हिम्मत दी।मंगलवार 5 बजे पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आज मीडिया को बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now