नारकोटिक्स के 78 इंजेक्शन और  49 सिरिंज  के साथ अभियुक्त गिरफ्तार 

बरेली। बहेड़ी पुलिस द्वारा  चलाए जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अंतर्गत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसके चलते बहेड़ी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 78 इंजेक्शन, और 49 सिरिंज  के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ये नशें इंजेक्शन क्षेत्र में मेडिकल स्टोर और नशे के सौदागरों सप्लाई करने का काम है ।जनपद बरेली में  पुलिस अधीक्षक  द्वारा ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने थाना  क्षेत्र के ग्राम नदेली से गिरफ्तार किया है जिसमें आरोपी की पहचान तेज प्रकाश उर्फ तोती  पुत्र रोशन लाल निवासी नदेली से भारी मात्रा  में नशे का सामान  बरामद किया।

 

 

पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एसपी मुकेश चन्द्र मिश्र ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा और कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा।छापेमारी टीम में कोतवाल प्रवीण कुमार सोलंकी ,उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह ,हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह, कांस्टेबल निखिल पंवार,, अभिषेक तेवतिया मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now